26 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामासीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों मध्य रेलवे के इंजीनियर को किया...

सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों मध्य रेलवे के इंजीनियर को किया गिरफ्तार! 

सीबीआई ने नासिक स्थित एक निजी कंपनी के मालिक की शिकायत के आधार पर मध्य रेलवे, नासिक के ट्रैक्शन मशीन वर्कशॉप के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Google News Follow

Related

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी मामले में बड़ा एक्शन लिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मध्य रेलवे, नासिक के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने नासिक स्थित एक निजी कंपनी के मालिक की शिकायत के आधार पर मध्य रेलवे, नासिक के ट्रैक्शन मशीन वर्कशॉप के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

बताया जाता है कि आरोपी वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर ने क्रय आदेश के तहत लकड़ी के पैकिंग वेजेज की आपूर्ति से संबंधित गुणवत्ता जांच रिपोर्ट जारी करने के लिए 15,000 रुपए का अनुचित लाभ मांगा था।

सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद, केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कार्यालय एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय चौधरी है, जो मध्य रेलवे, नासिक के ट्रैक्शन मशीन वर्कशॉप में वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (गुणवत्ता जांच) के पद पर कार्यरत है।

इसकी जानकारी सीबीआई ने दी है। सीबीआई मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें-

हिमाचल सरकार के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, ‘जॉब ट्रेनी पॉलिसी’ को बताया गलत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें