27.7 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमक्राईमनामाट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने पति-सास पर लगाए गंभीर आरोप!

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने पति-सास पर लगाए गंभीर आरोप!

जांच एजेंसी ने दोनों पर दहेज की मांग और ट्विशा को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों आरोपी 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

जांच एजेंसी ने दोनों पर दहेज की मांग और ट्विशा को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों आरोपी 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं।

सीबीआई की जांच में ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या माना गया है। मामले में सामने आई दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मौत के तरीके को लेकर आत्महत्या की दिशा में जाती है। हालांकि, इससे पहले जुलाई में एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को लेकर जांच एजेंसी ने कहा था कि जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले त्वचा के ऊतक ट्विशा की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं। यह बेल्ट कथित तौर पर फंदे के तौर पर इस्तेमाल हुई थी।

ट्विशा के परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि जांच और पोस्टमार्टम के दौरान तथ्यों से छेड़छाड़ की गई और ससुराल पक्ष के प्रभाव के कारण मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई। परिवार ने ट्विशा की हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

परिवार की आपत्तियों के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने 24 मई को भोपाल एम्स में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के वॉइस सैंपल लेने की कोशिश भी की थी। आरोपियों ने जांच एजेंसी के उस दावे का विरोध किया था कि उन्होंने आवाज के नमूने देने में सहयोग नहीं किया।

बचाव पक्ष ने सैंपल लेने की प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों के व्यवहार पर भी अदालत में आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके अलावा सीबीआई ने घटना के बाद समर्थ सिंह के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच भी की।

636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बाद सीबीआई ने आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज संबंधी आरोपों को आधार बनाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोजन आगे बढ़ाने की तैयारी की है। मामले में अब अदालत में चार्जशीट के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,678फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें