29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियासिख फॉर जस्टिस के ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक   

सिख फॉर जस्टिस के ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक   

केंद्र सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

Google News Follow

Related

केंद्र सरकार ने खालिस्तान समर्थित सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इस संगठन सभी सोशल मिडिया अकाउंट और वेबसाइट को ब्लाक करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि सिख फॉर जस्टिस संगठन देश में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी यहां का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। पीएम मोदी के दौरे के समय भी किसानों को उकसाया था।कर्नाटक में उठे हिजाब विवाद पर भी भड़काऊ वीडियो जारी किया था।

बता दें कि पिछले दिनों भारत सरकार ने चीन के 54 ऐप्स पर बैन कर दिया था। सरकार ने इन ऐप्स से देश की सुरक्षा को खतरा बताते हुए ये कार्रवाई की थी। इससे पहले भी भारत सरकार ने चीन के लगभग 200 के आसपास ऐप्स पर बैन लगा दिया। जिसमें से कुछ ऐप्स अपना नाम चेंज कर दिए थे प्रचलन में थे। जिस पर सरकार ने दोबारा कार्रवाई की। अब सरकार ने सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस के ऐप, वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया के अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि, सिख फॉर जस्टिस संगठन 2007 में बनाया गया। जिसका उद्देश्य भारत के सिखों को भड़काकर एक अलग देश खालिस्तान बनाना है। यह संगठन मुख्य रूप से विदेशी संगठन है। इस संगठन का मुख्य चेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू है जो अमेरिका में वकील है। हाल ही में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के एक्सीडेंट को हत्या करार दिया था। इस संबंध में  वह एक वीडियो जरी किया था। सिख फॉर जस्टिस संगठन पर किसान आंदोलन के दौरान किसानों को भी भड़काने का आरोप है। हाल में कर्नाटक में उठे हिजाब विवाद पर उसने आईएसआई से एक भड़काऊ वीडियो जारी  कराया था।
ये भी पढ़ें     

 

यूक्रेन-रूस तनाव: भारत ने संयम बरतने की अपील, कहा- बातचीत से सुलझाएं

UP Assembly Election 2022: 4Th चरण का प्रचार थमा, मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें