31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकोरोना नियमों को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने   

कोरोना नियमों को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कोरोना नियमों को लेकर महाराष्ट्र और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गए हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से दुनिया भर में दहशत फैली हुई है। इस नए वेरिएंट के चलते कई देशों में जहां आवागमन पर रोक लगा दी गई है वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी प्रतिबंधित कर दी गई है। इस बीच, भारत ने अधिक सतर्कता बरतते हुए विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की गहन जांच और उनके क्वारंटाइन करने का निर्देश जारी किया गया। इसके अलावा भी और कई नियमों को लागू किया गया है। जिसको लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए नियम केंद्र सरकार से अलग हैं। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि वह अपने नियमों को  केंद्र के अनुसार करने को कहा था।ताकि पूरे देश में एक समान नियम लागू हो सके।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखकर कोरोना से जुड़े नियमों को राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की तर्ज पर करने को कहा था। यह निर्देश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुचारु रूप से नियम लागू करने को कहा गया था।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने एक बातचीत में कहा है कि राज्य द्वारा जारी किये गए नियम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस पर बाद में विचार किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल संभव नहीं है। वहीं, मुंबई महानगरपालिका ने बुधवार को शहर के एयरपोर्ट पर आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए भी कड़े नियम लागू किये  हैं। इन यात्रियों को 72 घंटे की आरटी पीसीआर दिखाना जरुरी है।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी की तारीफ पड़ी महंगी, AMU के छात्र की छीनी जा रही PHD डिग्री! 

कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में आई कमी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें