29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियान्यूज डंका कार्यालय पहुंचे चंपत राय,कहा-अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर...

न्यूज डंका कार्यालय पहुंचे चंपत राय,कहा-अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर की विषेशता ही कुछ और है…

Google News Follow

मुंबई। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मुंबई बोरिवली ईस्ट न्यूज डंका आफिस में पहुंचे। इस दौरान हमारे विशेष शो वार्तालाप में मुख्य संपादक दिनेश कानजी से चर्चा करते हुए बताया कि दुनिया में तमाम मंदिर बन रहे हैं, पर अयोध्या के राम मंदिर की विषेशता ही कुछ औऱ है। इसे हर भारतीयों को समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि बड़े सौभाग्य से 500 साल बाद अयोध्या में भव्य बन राम मंदिर बन रहा है । चंपत राय ने बताया कि बाबर ने राम मंदिर ही नहीं,बल्कि राष्ट्र का सम्मान भी तोड़ा। उसे किसी ने उसे सलाह दी कि अयोध्या का राम मंदिर तोड़ दो,तुम्हारा राज्य अखंड हो जाएगा। कई दिन तक लड़ाई चली और वह मंदिर टूट गया।

संघ और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की मुंबई में बैठक
अयोध्या में जमीन घोटाले के आरोपों के बाद RSS और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मुंबई में बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष महंत गोविन्द देव गिरी और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र शामिल हुए हैं। संघ की तरफ से भी भैया जी जोशी समेत कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें संघ पदाधिकारियों ने अयोध्या में जमीन विवाद को लेकर उठाए जा रहे सवालों की जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों से ली है। बैठक में इस बात की चर्चा हुई कि जमीन पर उठाए गए सवाल गलत हैं तो आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाए। अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद में घोटाले के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को अयोध्या के बड़े अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट्स को देखेंगे। यह डॉक्यूमेंट्स 30 सालों के लिए बनाया गया है। जबकि इसकी एक स्टडी रिपोर्ट आगामी 100 साल के अयोध्या के स्वरूप और उसकी आवश्यकताओं को लेकर तैयार की जा रही है। उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री भी शामिल होंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें