चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य केमिस्ट्री ने जादू बिखेरा

गाने में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी देखने को मिल रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज में दोनों के बीच धीरे-धीरे पनपता प्यार है।

चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य केमिस्ट्री ने जादू बिखेरा

'Chand Mera Dil' Title Track Released: Ananya and Lakshya's Chemistry Weaves Magic. Romantic films have always held a distinct identity within Bollywood, and these days, there is a tremendous buzz surrounding 'Chand Mera Dil.' After a long wait, the film's title track has finally been released, instantly establishing a strong foothold on social media. The song is being particularly well-received by the youth and is being hailed as one of the most beautiful romantic tracks of the year. The song features the pairing of Ananya Panday and Lakshya Lalwani; the accompanying video beautifully depicts how love gradually blossoms between the two during their college days—sometimes they are seen riding together on a bike, and at other times, stealing glances at one another. Both find joy in these small, simple moments. The song has been sung by Faheem Abdullah, with music composed by Sachin-Jigar, while the lyrics have been penned by Amit Bhattacharya.

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की अपनी एक अलग पहचान रही है। इन दिनों ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। गाने को खासतौर पर युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और इसे इस साल के सबसे खूबसूरत रोमांटिक गानों में गिना जा रहा है।

गाने में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी देखने को मिल रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज में दोनों के बीच धीरे-धीरे पनपता प्यार है। कभी वे बाइक पर साथ घूमते है, तो कभी एक-दूसरे को छुपकर देखते है। दोनों छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढते है।

इस गाने को फहीम अब्दुल्ला ने गाया है, वहीं संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है। जबकि गाने के बोल अमित भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

फहीम अब्दुल्ला ने कहा, ”’चांद मेरा दिल’ गाने में एक मासूम भावना है, जिसने मुझे इस गाने के ओर आकर्षित किया। यह गाना सिर्फ प्यार की बात नहीं करता, बल्कि उन छोटे-छोटे खास पलों को दिखाता है, जो असल में प्यार को खास बनाते हैं। मैंने कोशिश की कि अपनी आवाज में वही अपनापन लाऊं, ताकि हर सुनने वाला इस गाने से जुड़ सके।”

सचिन-जिगर ने कहा, ”हमारा मकसद ऐसा गाना बनाना था जो हमेशा याद रहे, लेकिन साथ ही नया भी लगे। हमने गाने को बहुत सिंपल रखा, ताकि भावनाएं साफ महसूस हो सके और सुनने वाले के दिल में बस जाए।”

अगर फिल्म की बात करें तो ‘चांद मेरा दिल’ में दो युवाओं की कहानी दिखाई गई है, जो कॉलेज के दौरान मिलते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं। अन्नया पांडे फिल्म में ‘चांदनी’ और लक्ष्य लालवानी ‘आरव’ का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री कहानी का सबसे मजबूत पक्ष मानी जा रही है।

फिल्म की कहानी में प्यार के साथ-साथ रिश्तों की जटिलता भी दिखाई गई है। जहां शुरुआत में सब कुछ खूबसूरत और आसान लगता है, वहीं आगे चलकर कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो सभी की जिंदगी बदल देते है।

फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

आधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहेब अंबेडकर का अतुलनीय योगदान : सीएम

Exit mobile version