31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियाआधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहेब अंबेडकर का अतुलनीय योगदान : सीएम

आधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहेब अंबेडकर का अतुलनीय योगदान : सीएम

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सद्भाव और समरसता के भाव के साथ बनाई जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का अतुलनीय योगदान है।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ अंबेडकर के समाज कल्याण के किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबासाहेब की न्याय, समानता की विरासत सदैव हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

अंबेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाबासाहेब की जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और इस पावन अवसर पर सादर नमन किया।

डॉ अंबेडकर को याद करते हुए पटवारी ने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबासाहेब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।”

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर राजधानी सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभात फेरियां निकाली गई, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, साथ ही राष्ट्र की मजबूती का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें-

नोएडा धरना प्रदर्शन पुलिस अलर्ट, मेड ने बढ़ी सैलरी पर हंगामा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें