27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमक्राईमनामामुंबई में निजी एयरक्राफ्ट रनवे पर फिसला, तीन यात्री घायल अस्पताल में...

मुंबई में निजी एयरक्राफ्ट रनवे पर फिसला, तीन यात्री घायल अस्पताल में भर्ती 

जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ

Google News Follow

Related

मुंबई में गुरुवार को एक निजी एयरक्राफ्ट रनवे से फिसल गया। यह हादसा विमान के लैंडिंग के दौरान हुआ। हालांकि शुरूआती जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से लैंडिंग के समय विजिबिलिटी 700 मीटर थी। जिसके वजह से यह हादसा हुआ।

इस दौरान चार्टर प्लेन में कुल आठ लोग सवार थे जिसमें छह यात्री और दो क्रू मेंबर थे। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान तीन यात्रियों को चार्टर प्लेन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार यह चार्टर प्लेन विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा था। यह हादसा रनवे नंबर 27 पर हुआ है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई।
यह हादसा 5.45  बजे शाम को हुआ। हादसे में चार्टर प्लेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता की रनवे पर धुंध छाया हुआ है।  वहीं घटना के बाद किनारे पर एक प्लेन खड़ा दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें 

 

भारत ​में​ पहला सूर्योदय​ ​होता है नागालैंड के ‘डोंग वैली​​​’ ​​में

PM मोदी ने मध्य प्रदेश के बीना में करोड़ों रुपये की दी सौगात  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें