29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामामध्यप्रदेश में पेशाब कांड के बाद अब दलित के शरीर पर लगाया...

मध्यप्रदेश में पेशाब कांड के बाद अब दलित के शरीर पर लगाया गया मल

शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Google News Follow

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पिछले दिनों एक आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इसी क्रम में राज्य से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित व्यक्ति दशरथ अहिरवार ने आरोप लगाया है कि दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके चेहरे और शरीर पर मानव मल लगा दिया, क्योंकि दलित व्यक्ति ने गलती से उसे ग्रीस लगे हाथ से छू लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

अहिरवार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार को छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर बिकौरा गांव में नाली बना रहा था। आरोपी पास के हैंड पम्प पर नहा रहा था। इसी दौरान अहिरवार की गलती से निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा ग्रीस पटेल के शरीर पर लग गया। इस बात से पटेल को गुस्सा आ गया। जिस मग से वह नहा रहा था उसी मग में इंसानी मल भरकर ले आया और उसे पीड़ित पर फेंक दिया। मल पीड़ित के चेहरे और शरीर पर लग गया। वहीं पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद जब मैंने गांव के लोगों से अपनी आप बीती सुनाई तो पंचायत बुलाई गई। उल्टा मुझ से ही 600 रुपए जुर्माना ले लिया गया।

एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने इस मामले में कहा कि रामकृपाल पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके आलवा पीड़ित ने इस मामले की सूचना पंचायत को दी और बैठक बुलाई।

ये भी देखें 

नवीन पटनायक के नाम बड़ी उपलब्धि, लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बने

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की IAS रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार

Emerging Asia Cup 2023: फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच

उज्जैन जिले में भारी बारिश से बिगड़े हालात, महाकाल मंदिर के पूजा स्थल में घुसा पानी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें