31 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड में छठ की धूम, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब!

झारखंड में छठ की धूम, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब!

नदियों से लेकर जलाशयों तक आस्था का नयनाभिराम दृश्य दिखाई दिया। राज्य के राजमहल और साहिबगंज में गंगा तटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी।

Google News Follow

Related

लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम रविवार को पूरे झारखंड में देखने को मिली। राज्य के सभी जिलों में छठव्रती परिवारों के साथ पारंपरिक रीति से व्रत और पूजा-अर्चना में लीन दिखे। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लाखों छठव्रती घाटों की ओर उमड़े। नदियों से लेकर जलाशयों तक आस्था का नयनाभिराम दृश्य दिखाई दिया। राज्य के राजमहल और साहिबगंज में गंगा तटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी।

बोकारो और रामगढ़ के दामोदर तटों, रांची और जमशेदपुर के स्वर्ण रेखा नदी किनारे, पलामू की सोन नदी, कोडरमा के तिलैया डैम, चतरा की मोहाने नदी, दुमका के मसानजोर डैम, तथा हजारीबाग की झील और छड़वा डैम पर छठव्रतियों ने परंपरागत गीतों और लोकधुनों के बीच संध्या अर्घ्य अर्पित किया। राजधानी रांची में धुर्वा, कांके और रुक्का डैम के साथ-साथ बड़ा तालाब और हटनिया तालाब पर विशेष सजावट की गई थी।

नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। महिला व पुरुष गोताखोरों की टीमें घाटों पर तैनात रहीं। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय व्रत का समापन हो जाएगा। छठव्रती सुबह की बेला में भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। छठ का हर अनुष्ठान हमें सिखाता है कि जीवन में उगते सूर्य के प्रति कृतज्ञता और अस्त होते प्रकाश के प्रति धैर्य सच्ची साधना और समर्पण का मार्ग है। जय छठी मैया! जय भगवान भास्कर!”

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भगवान भास्कर और छठी मैया की कृपा सभी छठव्रतियों एवं भक्तों पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।”

यह भी पढ़ें-

सीएम योगी बोले, लखनऊ का सीवर अब गोमती में नहीं गिरेगा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें