27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाछग: सीएम भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों पर किये थे आपत्तिजनक...

छग: सीएम भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों पर किये थे आपत्तिजनक टिप्पणी

Google News Follow

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले भी नंद कुमार बघेल ब्राह्मणों पर विवादित बयान दे चुके हैं। उनकी ब्राह्मणों पर पुस्तक भी विवादों में रह चुकी है।

उनके वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें 21 सितंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुझे जमानत अर्जी दायर नहीं करने का निर्देश दिया गया था, इसलिए आज मैंने अर्जी दाखिल नहीं की। रायपुर के डीडी नगर थाने में नंद कुमार बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी।
सीएम बघेल ने केस दर्ज करने का आदेश देने के साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने (बघेल के पिता) एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। नंद कुमार बघेल के खिलाफ दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। चार सितंबर को मामला दर्ज किया गया।
नंद कुमार बघेल ने पिछले महीने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मणों पर टिप्प्णी की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे, क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा जाने को तैयार हो जाएं। ‘ सीएम भूपेश बघेल के पिता पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को राजस्थानी ब्राह्मणों को टिकट नहीं देना चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें