Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में किसने की जवानों की मुखबिरी ?

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में दस जवान शहीद हो गए है।   ,      

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में किसने की जवानों की मुखबिरी ?

Naxal Attack:छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में दस जवान शहीद हो गए है। जबकि 1 ड्राइवर की भी मौत हुई है। यह घटना छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुई। आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाकों को सील कर दिया गया है। आईईडी के जरिये नक्सलियों ने जवानों की गाडी को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद जवानों और नक्सलियोंके बीच मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों में दंतेवाड़ा के अरनपुर के पालनार मार्ग में ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर इलाके में नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इस आपरेशन को अंजाम देने के लिए डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि अभियान के बाद लौटते समय जवानों की गाड़ी खराब होने के बाद जवानों ने लोकल गाडी से शिविर को लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि गांव के ही नक्सली मुखबिर की सूचना पर आईईडी को प्लांट किया गया था।
इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात जानकारी ली है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल  ने भी इस घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि राज्य से नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के साथ लड़ाई अब अंतिम दौर में है।
ये भी पढ़ें 

पोस्टरों में अजित दादा बने महाराष्ट्र के भावी सीएम! मुंबई-नागपुर तक हलचल    

“अजितदादा आज फिर गायब हो गए…”, चंद्रकांत ​पाटिल​​ की ​चुनौती​ ​!

“अजितदादा आज फिर गायब हो गए…”, चंद्रकांत ​पाटिल​​ की ​चुनौती​ ​!

Exit mobile version