29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"अजितदादा आज फिर गायब हो गए...", चंद्रकांत ​पाटिल​​ की ​चुनौती​ ​!

“अजितदादा आज फिर गायब हो गए…”, चंद्रकांत ​पाटिल​​ की ​चुनौती​ ​!

इन तमाम घटनाक्रमों के बाद खुद अजित पवार मीडिया के सामने आए और सफाई दी| अजित पवार ने कहा कि मैं मरते दम तक एनसीपी के साथ काम करूंगा|

Google News Follow

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि एनसीपी नेता अजित पवार दो दिनों से ‘संपर्क में नहीं’ थे| ऐसी भी चर्चाएं थीं कि अजित पवार जल्द ही अपनी पार्टी से 40 विधायक लेकर भाजपा को समर्थन देंगे|इन तमाम घटनाक्रमों के बाद खुद अजित पवार मीडिया के सामने आए और सफाई दी| अजित पवार ने कहा कि मैं मरते दम तक एनसीपी के साथ काम करूंगा|

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता चंद्रकांत पाटिल ने अजित पवार को चुनौती दी है| चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लगता है अजित पवार आज फिर गायब हो गए हैं|चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में अधिकारियों से चर्चा के दौरान यह बयान दिया| दरअसल, आज पुणे में नहर समिति की बैठक का आयोजन किया गया​|​​ एनसीपी नेता अजित पवार के साथ ​ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और अन्य इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन अजित पवार इस बैठक से नदारद रहे​|​​ नहर समिति की बैठक में जाने से पहले चंद्रकांत ​पाटिल​​ ने अजित पवार को चुनौती दी​|​
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद चंद्रकांत पाटिल ने कार से उतरते हुए उपस्थित अधिकारियों से पूछा, ”अजित दादा आए हैं? इस पर अधिकारी ने कहा, नहीं, मैं अजित दादा को लेकर दौड़ा आया था।’ इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने अजित पवार को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि आज फिर गायब हो गए|’

यह भी पढ़ें-

​बारसू रिफाइनरी ​परियोजना: ​​”भूमिपुत्रों की आवाज दबाने पर भड़के विनायक राउत​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें