28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में आतंकी हमले की साजिश! शिवाजी पार्क के आसपास सख्त पहरा  ...

मुंबई में आतंकी हमले की साजिश! शिवाजी पार्क के आसपास सख्त पहरा    

मुंबई को दहलाने की आतंकी साजिश रच रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले माह के पहले सप्ताह में मुंबई में आतंकी हमला हो सकता है। 

Google News Follow

खुफिया विभाग से मिली जानकारी में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को दहलाने की आतंकी साजिश रच रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले माह के पहले सप्ताह में मुंबई में आतंकी हमला हो सकता है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इनपुट के बाद शिवाजी पार्क की सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। वहीं, मैदान के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी शिवाजी में  महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के समय हमला कर सकते हैं। इसके लिए पार्क को आतंकी एयर स्पेस की इस्तेमाल कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगर ये हमला होता है तो इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। माना जा रहा है कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस होने की वजह से आतंकियों ने यह स्थान और तारीख चुना है।
खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पार्क के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही नो फ़्लाइंग जोन भी घोषित किया गया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस विभाग की सभी टीमों को भी अलर्ट कर दिया है। वहीं शिवाजी पार्क से गुजरने वाले  हर व्यक्ति की जांच का आदेश दिया गया है। बता दें कि 2008 में  मुंबई में हमला हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने ताज होटल, नरीमन हाउस और ओबेरॉय होटल में गोलीबारी की थी। जिसमें कई लोगों की जान चली  गई थी।
ये भी पढ़ें    

पोस्टरों में अजित दादा बने महाराष्ट्र के भावी सीएम! मुंबई-नागपुर तक हलचल    

​बारसू रिफाइनरी परियोजना: एनसीपी की क्या स्थिति है? पवार ने किया साफ, कहा…​!

​अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे? पत्रकारों के सवालों का शरद पवार का संक्षिप्त जवाब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें