धामी ने आगे कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में हम अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास,’ यह मंत्र हमें अपने काम में अपनाना चाहिए ताकि हम देश और राज्य की तरक्की में योगदान दे सकें।
मुख्यमंत्री ने खासतौर पर उत्तराखंड की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा केदार धाम से जो कहा कि यह दशक उत्तराखंड का होगा, वह हमारे लिए रोडमैप की तरह है। इस रोडमैप को मानते हुए हर उत्तराखंडवासी को आगे बढ़ना चाहिए।
धामी ने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी यह है कि उत्तराखंड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाएं। इसके लिए हमें मेहनत, ईमानदारी और सभी के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि आज के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम अपने राज्य और देश की तरक्की में योगदान देंगे।
वहीं, हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है।
गणतंत्र दिवस: पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी!
