30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाChina: जेट बोइंग प्लेन क्रैश, 133 यात्री थे सवार

China: जेट बोइंग प्लेन क्रैश, 133 यात्री थे सवार

बोइंग 737 ने कुनमिंग से गुआनझोउ के लिए उड़ान भरी थी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पड़ोसी देश चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है।दक्षिण चीन में एक जेट बोइंग 737 प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के वक्त प्लेन में 133 यात्री सवार थे। अभी तक हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका पता अभी नहीं चल सका है। प्लेन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था।

बोइंग 737 ने कुनमिंग से गुआनझोउ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुआंग्शी की पहाड़ियों में प्लेन हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह से पहाड़ी में आग लग गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया ने हादसे की जानकारी दी है। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 6 वर्ष पुराने बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। विमान ने कुनमिंग से दोपहर 1.11 बजे ग्वांगझू के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 2.22 बजे के बाद विमान ​​का पता नहीं चल सका। आखिरी में मिले डेटा के मुताबिक, विमान 376 नाट की स्पीड पर 3,225 फीट की ऊंचाई पर था। विमान को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर लैंड करना था।

एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार, चीन में आखिरी बार वर्ष 2010 में जेट विमान हादसे का शिकार हुआ था। जेट विमान कम दृश्यता के कारण यिचुन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 44 लोग मारे गए थे। उस वक्त कुल 96 लोग यात्रा कर रहे थे।

​​यह पढ़ें-

बांग्लादेश सरकार इस्कॉन मंदिर पर हमला करने वालों पर करेगी कार्रवाई     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें