31 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमक्राईमनामाचीन में ​भीषण​ सड़क दुर्घटना:​ ​27 यात्रियों की मौत, 20 घायल

चीन में ​भीषण​ सड़क दुर्घटना:​ ​27 यात्रियों की मौत, 20 घायल

यह घटना ग्रामीण गुइझोऊ प्रांत में एक राजमार्ग पर हुई। इस घटना में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है​|​​

Google News Follow

Related

चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में रविवार को एक बस भीषण​ सड़क दुर्घटना की शिकार हो गयी| इस घटना में 27 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि चीन में इस साल की यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। यह घटना ग्रामीण गुइझोऊ प्रांत में एक राजमार्ग पर हुई। इस घटना में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है|​​

पुलिस ने जानकारी दी है कि हाईवे पर यात्रा के दौरान बस अचानक पलट गई। इस बस में 47 लोग सवार थे। गुइझोऊ चीन का बेहद पिछड़ा और पहाड़ी इलाका है। यहां बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं।

जून में इसी इलाके में एक ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद बस का एक्सीडेंट हो गया। इस बीच, पिछले मार्च में चीन में एक विमान दुर्घटना में 132 यात्रियों की मौत हो गई। यह दशकों में चीन का सबसे बड़ा विमान हादसा था।

​यह भी पढ़ें-​

ईरान में हिजाब पर बवाल, महिलाएं हुई सरकार के खिलाफ आक्रामक 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,531फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें