27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनिया​सीमा विवाद को जिंदा रखना चाहता है चीन​ - सेना प्रमुख ​

​सीमा विवाद को जिंदा रखना चाहता है चीन​ – सेना प्रमुख ​

भारतीय जवान महत्वपूर्ण पोजीशन पर तैनात हैं और उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें यथास्थिति में किसी भी बदलाव की कोशिश को विफल करना है|

Google News Follow

​भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने चीन के मंसूबों को लेकर बड़ा बयान दिया| उन्होंने सोमवार को कहा कि चीन के साथ मूल मुद्दा सीमा को लेकर है| लेकिन चीन की मंशा इस विवाद को बनाए रखने की है| इतना ही नहीं पांडे ने कहा, भारतीय जवान सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं|

जनरल पांडे ने कहा,भारतीय सेना का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति बहाल करना है| उन्होंने कहा, सीमा पर तैनात सैनिकों को अपनी ड्यूटी पर दृढ़ रहने के लिए कहा गया है| इतना ही नहीं भारतीय थल सेना प्रमुख ने कहा, भारतीय जवान महत्वपूर्ण पोजीशन पर तैनात हैं और उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें यथास्थिति में किसी भी बदलाव की कोशिश को विफल करना है|

वही, जनरल प्रमुख ने कहा कि चीन के साथ मूल मुद्दा बॉर्डर समस्या के समाधान का है. लेकिन हमें लगता है कि चीन की मंशा​​ इस विवाद को उलझाए रखने की है| गौरतलब है कि जनरल पांडे ने पिछले हफ्ते ही भारतीय थल सेना के प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला है|

उन्होंने कहा, राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत के बाद पैंगोंग त्सो के नॉर्थ और साउथ किनारे, गोगरा और गलवान के पेट्रोलिंग पॉइंट 14 से डिसएंगेजमेंट हो गया है| हमारा उद्देश्य है कि अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति बहाल की जाए|

यह भी पढ़ें-

नहीं रहे संतूर को नई पहचान दिलाने वाले पंडित शिवकुमार शर्मा 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें