30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाचीन में कोरोना का कहर, मौत के आंकड़ों में लगातार वृद्धि

चीन में कोरोना का कहर, मौत के आंकड़ों में लगातार वृद्धि

चीन में कोरोना का सच छुपाने के लिए डॉक्टरों पर डाला जा रहा दबाव।

Google News Follow

कोरोना के आंकड़ों को दुनिया से छुपाने के लिए चीन कुछ भी करने को तैयार है। पिछले दिनों चीनी सरकार ने कोरोना के सभी सटीक आंकड़े देना बंद कर दिया था। वहीं अब एक नए आदेश में कोरोना का सच छुपाने के लिए चीन ने डॉक्टरों पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। चीनी डॉक्टरों को मौत का कारण कोविड बताने से बचने के लिए कहा गया है।  दरअसल बीजिंग के एक अस्पताल में डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण को मौत के प्राथमिक कारण के रूप में रिपोर्ट नहीं करने को कहा गया है। 

बता दें कि चीन में कोरोना से होने वाली मौतें बढ़ती जा रही हैं और चीन के शवदाह गृहों में लंबी कतार है, जिसके चलते लोग गलियों में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। वहीं चीन में एक ग्रुप चैट के दौरान डॉक्टरों को कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सोचनेवाली बात है कि देश में बढ़ती मृत्यु दर के बाद भी चीन ने कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को 5000 से थोड़ा अधिक रखा है। चीन में प्री-मेडिकल स्थितियों की वजह से मरने वाले कोरोना मरीजों को कोविड में हुई मौत के आंकड़ों में नहीं गिना जाता है, भले ही मरीज कोरोना से पीड़ित हो।   

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन पर अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों, कोरोना से होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया है। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि वे चीन में कोरोना के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि चीन से कोरोना को लेकर आंकड़े सामने नहीं आ रहे हैं। यह आंकड़े डब्ल्यूएचओ और दुनिया के लिए उपयोगी है और हम सभी देशों को इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं कि वह सही आंकड़ों को साझा करें। इस बीच चीन ने रविवार को अपनी सीमाएं खोलते हुए फिर से यात्रा शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में चीन में करोड़ों स्थानीय यात्री विदेशी यात्राएं करेंगे, जिससे कई देशों में कोरोना के बढ़ने की चिंता बढ़ गई है। 

ये भी देखें 

China Coronavirus: चीन में कोरोना के केस बढ़ने से दवाओं की कमी

China Corona: चीन में फिर मंडरा रहा है पुराना संकट​ ​​- रिपोर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें