26 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामाCISF की बस पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी गिरफ्तार

CISF की बस पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी गिरफ्तार

आतंकवादियों ने सीआईएसएफ की बस पर ग्रेनेड से हमला किया था| इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था,जबकि दस घालय हो गए थे|

Google News Follow

Related

जम्मू के सुंजवां में सीआईएसएफ की गाड़ी पर आतंकी हमला करने की वारदात को लेकर एक बड़ी कामयाबी मिली है| एनआईए ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वाहन पर आतंकी हमला करने के आरोप में आबिद अहमद नामक एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है|एनआईए उसे गिफ्तार कर अन्य साथियों के बारे में पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है|

आतंकवादियों ने जम्मू के सुंजवां में गत माह सीआईएसएफ की बस पर उस समय हमला कर दिया था, जिस समय सेना के 15 जवान उसमें सवार होकर जा रहे थे|आतंकवादियों ने सीआईएसएफ की बस पर ग्रेनेड से हमला किया था| इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था,जबकि दस घालय हो गए थे|इस आतंकवादी हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था|

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)की टीम ने हमले के बाद सुंजवां घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां टीम को मौके पर हमले से जुड़े कई सबूत हाथ लगे|वहीं टीम ने हमले को लेकर कई लोगों से पूछताछ भी की| हमले को लेकर सोशल मीडिया पर इस आतंकी हमले का एक वीडियो भी वायरल हुआ,जिसमें एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दे रहा है|

यह भी पढ़ें-

यासीन समर्थन मामला: 10 लोगों को UAPA के तहत गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें