29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाअसम में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झड़प, एक की मौत, कई...

असम में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झड़प, एक की मौत, कई घायल!

अतिक्रमणकारी पैकन आरक्षित वन के एक हिस्से की घेराबंदी करने गए थे। यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था।

Google News Follow
असम के गोवालपाड़ा जिले के पैकन आरक्षित वन में गुरुवार को उग्र भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर कथित अतिक्रमणकारियों ने लाठियों से हमला किया। ​अतिक्रमणकारी पैकन आरक्षित वन के एक हिस्से की घेराबंदी करने गए थे। यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां से हटाए गए लोगों ने वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी फेंके। उन्होंने कहा, ‘वन विभाग भविष्य में अतिक्रमण का कोई प्रयास न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नहर खोदना चाहता था।

कल यह काम शांतिपूर्ण ढंग से किया गया, लेकिन जब टीम आज सुबह पहुंची, तो इलाके के लोगों ने उन पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया।’
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी और वनकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार हमलावरों में 12 जुलाई के अतिक्रमणरोधी अभियान से प्रभावित लोग भी शामिल थे।
​यह भी पढ़ें-

छांगुर बाबा पर बड़ा खुलासा, लाल डायरी से खुलेंगे राज, चुनाव की तैयारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें