महिला पा​य​​लटों ने​ ​भारत-चीन सीमा पर SU-30 विमान का किया अभ्यास

सुखोई​ ​-30 लड़ाकू विमानों को भारत-चीन सीमा के पास तेजपुर में ​लगाया​​ ​गया है​|​ चीन और भारत के ​बीच​ बढ़ते विवाद के ​मद्देनजर​​ इन विमानों को ​अत्याधुनिक​​ हथियारों से ​सुसज्जित​ ​किया गया है​|​ ​

महिला पा​य​​लटों ने​ ​भारत-चीन सीमा पर SU-30 विमान का किया अभ्यास

Women pilots practice SU-30 aircraft on Indo-China border

भारत ने चीन की सीमाके करीब असम में सुखोई​​-30 लड़ाकू विमान का जमकर​ अभ्यास किया|इस अभ्यास से भारत-चीन सीमा​​ पर भारत के हौसले ​बुलंद हैं|​ सुखोई-30 लड़ाकू विमान का रिहर्सल​ ​महिला पायलटों ने किया|​​फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजस्वी और श्रेय वायपेयी समेत​​ 5 पायलटों ने लड़ाकू विमान से अपनी​ हुंकार भरी| वही,तेजस्वी ने असम के तेजपुर सेफॉर्वर्ड एयर बेस से ​अपनी ​उड़ान भरी|​ ​

तेजस्वी भारत की एक इकलौती​​ महिला पायलट हैं​,​ जो सुखोई​​-30 ​लड़ाकू ​विमान की हथियार सिस्टम​​ को संचालित​ कर सकती​ हैं|​​ ​लड़ाकू ​विमान की उड़ान भरने के बाद तेजस्वी ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में हमारे जिगरबाजपायलट ​दुश्मन के ​किसी भी नापाक​ मंसूबे ​का मुंहतोड़​ जबाव ​देने को तैयार हैं|​​ ​वही, एयरफोर्स में ​इससे पहले भी जांबाज महिला​ओं ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया​है|

लेफ्टिनेंट साक्षी बाजपेयी ने कहा कि ​युद्ध के दौरान उड़ान अनुभव एकदम अलग होता है| वही बाजपेयी ने कहा की भारतीय वायुसेना अपनी सीमा की सुरक्षा और चुनौतियों का सामना अच्छी तरह से जानती है| हमें ट्रेनिंग पीरियड में सीख दी जाती है| बता​ दें कि सुखोई​ ​-30 लड़ाकू विमानों को भारत-चीन सीमा के पास तेजपुर में लगाया​ ​गया है|चीन और भारत के बीच बढ़ते विवाद के मद्देनजर​​ इन विमानों को अत्याधुनिक​​ हथियारों से सुसज्जित​ ​किया गया है|​ ​

सुखोई​​-30 भारतीय​​ एयरफोर्स का सबसे अहम​​ लड़ाकू विमान है|​​ यह लड़ाकू​ विमान​ रूस​​ के सैन्य विमान निर्माता सुखोई और भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड की सहयोग​ ​से​  निर्माण किया गया है|​​ इस​ लड़ाकू विमान​ का वजन 17,700 किलोग्राम, लंबाई 21.935 मीटर है और इसकी रफ्तार 2120 किलोमीटर​ प्रति घंटा की​ है|गौरतलब​ है कि चीन की​ विस्तारवादी के नीति और​ सीमा​​ विवाद के कारण​ ​भारत अपनी ​एक इंच ​जमीनकी​ रक्षा के लिए कटिबद्ध​ है|​​ यही​ कारण​ भारत ने चीन की सीमा के नजदीक सुखोई​ ​-30 ​लड़ाकू विमान की तैनाती की है| ​

 यह भी पढ़ें-

रतन टाटा को मिली सबसे ज्यादा खुशी, वीडियो हुआ वायरल​ ​!

Exit mobile version