31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं: मैथिली...

पीएम मोदी इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं: मैथिली ठाकुर!

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा पीएम मोदी को 'भाई' कहने पर भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं, हमें उनकी वही एनर्जी और मौजूदगी देखने को मिलती है।

Google News Follow

Related

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे नेता हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां तक ​​कि इन्फ्लुएंसर भी उनसे प्रभावित हैं। मैं भी उनमें से एक हूं।
पटना में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है कि हमारे पास देश को लीड करने के लिए ऐसे विजनरी प्राइम मिनिस्टर हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा पीएम मोदी को ‘भाई’ कहने पर भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं, हमें उनकी वही एनर्जी और मौजूदगी देखने को मिलती है। मैंने कल उनका इजरायल दौरा भी देखा, जो बहुत शानदार लगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह अपने काम में लगे हुए हैं। मैंने भी इसके बारे में पढ़ा है। अमित शाह डीएम, एसएसपी और एसपी और बाकी सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

शराबबंदी कानून की समीक्षा को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब हम विधानसभा में बैठते हैं तो चर्चा होती है। कौन क्या बोल रहा होता है, हम देखते हैं।

कानून व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जो भी बातें होती हैं, विधानसभा के अंदर होती हैं, विपक्ष अपनी बात रखता है।

विधानसभा सत्र को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे तो यकीन भी नहीं हो रहा था कि मैं इतने अच्छे से इसमें शामिल हो पाऊंगी। मुझे अपनी विधानसभा के लोगों के सवालों को सदन में उठाना है।

मुझे जब लोगों की समस्याओं को बारे में पता चलता है तो मैं रात में ही तय कर लेती हूं कि अगले दिन सदन के भीतर लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाऊंगी। जब सदन के भीतर जनता के मुद्दों को उठाया जाता है तो लोगों को बहुत अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप: शेफर्ड-होल्डर चमके, वेस्टइंडीज ने बनाए 176 रन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें