उत्तरकाशी में बादल फटा, हर्षिल-सुखी टॉप में बाढ़, सेना के जवान लापता!

ऋषिकेश-उत्तरकाशी हाईवे प्रभावित हुआ है, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है। बादल फटने के साथ-साथ कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है| 

उत्तरकाशी में बादल फटा, हर्षिल-सुखी टॉप में बाढ़, सेना के जवान लापता!

Uttarkashi-Cloud-burst-News-Live-relief-and-rescue-work-continues-in-Dharali-Harshil-many-people-missing-dead!

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में हर्षिल और सुखी टॉप क्षेत्रों में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहेदी ने जानकारी दी कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

हर्षिल में सेना के लगभग 11 जवानों के लापता होने की खबर है, जबकि सुखी टॉप क्षेत्र से फिलहाल किसी हताहत की सूचना नहीं है।

ऋषिकेश-उत्तरकाशी हाईवे प्रभावित हुआ है, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है। बादल फटने के साथ-साथ कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है, जिससे उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग बह गया है। सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

धराली गांव में लगभग 200 लोग फंसे हुए हैं, जहां राहतकर्मी 25 फीट ऊंचे मलबे में रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां से एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात का हवाई सर्वेक्षण किया और बताया कि बचाव कार्य में 10 डीएसपी, 3 एसपी और 160 से अधिक पुलिस अधिकारी जुटे हैं। सेना के हेलीकॉप्टर भी तैयार हैं, और मौसम में सुधार के साथ रेस्क्यू तेज़ किया जाएगा।

देहरादून में आपदा संचालन केंद्र 24 घंटे काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें हरसंभव मदद मिल रही है।

इस बीच, हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के अभियंता विकास त्यागी के अनुसार, जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: कई ज़िले जलमग्न, राहत और बचाव कार्य जारी!

Exit mobile version