27.8 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाजशपुर हादसा: बघेल सरकार ने BJP के आगे घुटने टेके, रमन सिंह...

जशपुर हादसा: बघेल सरकार ने BJP के आगे घुटने टेके, रमन सिंह की मांगे मानी    

छत्तीसगढ़ के जशपुर में कार ने जुलुस निकलने वालों पर चढ़ाई कार, पूर्व सीएम रमन सिंह एसपी को हटाने की मांग

Google News Follow
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दशहरे की झांकी में हुए हादसे को लेकर बीजेपी ने बघेल सरकार को कटघरे में खड़ा  करने के बाद बीजेपी की मांग मान ली गई है। एक तरह से राज्य की कांग्रेस सरकार ने बीजेपी के आगे घुटने टेक दिए हैं। बता दें कि बीजेपी नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने शुक्रवार को हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और जिले के एसपी को तुरंत हटाने की मांग की थी। शनिवार को बघेल सरकार ने बीजेपी की दोनों मांगों को मानते हुए मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और जशपुर जिला के टीआई को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने बीजेपी की तीसरी मांग पर कोई एक्शन नहीं लिया है। रमन सिंह ने सरकार को में नशे के माफियाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये वीडियो बेहद दर्दनाक है। छत्तीसगढ़ में नशा माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, अब क्या धार्मिक जुलूस निकालने वालों को ऐसे ही कुचल दिया जाएगा। जशपुर एसपी को तत्काल हटाया जाए। मृतकों के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और घायलों के इलाज की तुरंत व्यवस्था की जानी चाहिए।’ हालांकि इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव में रायगढ़ रोड दशहरे की झांकी निकाली जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार लोगों के बीच घुस गई। वहां लोगों को कुचलते हुए कार तेजी से निकल गई। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए, जबकि गौरव अग्रवाल की मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को लोगों को कुचलकर भागते हुए देखा जा सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर कार चालक को पकड़ लिया गया और गुस्साए लोगों ने कार को आग लगा दी। बीजेपी फिलहाल बघेल सरकार घेरने में कामयाब है। राज्य में हाल में ही दो घटनाओं को लेकर कांग्रेस की राज्य सरकार बैकफुट पर है। एक ओर जहां बीजेपी कवर्धा में धार्मिक झंडे को लेकर हुए विवाद को बीजेपी राज्य में धरना प्रदर्शन करते हुए भूपेश बघेल के करीबी मंत्री मोहम्मद अकबर को हटाने की मांग कर रही है।
वहीं,जबकि शुक्रवार को दशहरा पर हुए हादसे को लेकर क़ानूनू व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लखीमपुर हिंसक घटना के बाद मारे गए किसानों को योगी सरकार से ज्यादा मुआवजा देने की घोषणा भूपेश बघेल ने की थी। जिसके बाद रमन सिंह ने कहा कि जिस तरह बघेल ने किसानों को 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी वैसे ही यहां भी 50 लाख का मुआवजा हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दिया जाये।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें