30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे CM-PM, इन मुद्दों पर होगी...

अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे CM-PM, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अयोध्या। पीएम मोदी कल यानी शनिवार को अयोध्या में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लेंगे।यह बैठक वर्चुअल होगी ,जिसमें सीएम योगी भी शामिल होंगे।बैठक में राम मंदिर से लेकर सरयुघाट के सौंदर्यीकरण और भगवान राम की प्रतिमा तक की परियोजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।अयोध्या को वैदिक नगर के साथ तीर्थ नगरी अयोध्या, हेरिटेज सिटी, सौर शहर, समरस अयोध्या, स्मार्ट अयोध्या के रूप में विकसित करने की योजना है।

प्रधानमंत्री मोदी की शनिवार को समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अयोध्या के विकास से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या में अब तक हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट सौंपेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में अयोध्या के नए मास्टर प्लान पर भी चर्चा होगी। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व नौकरशाह नृपेंद्र मिश्र ने बीते दिनों अयोध्या का दौरा करने के बाद मंदिर निर्माण की प्रगति तथा अयोध्या के विकास कार्य का ब्यौरा तैयार किया था। उनकी रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री के पास पहुंची है। अयोध्या के ग्लोबल विकास के विजन डॉक्यूमेंट समेत अब तक हुए विकास कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा को देखते हुए अब तक की प्रगति के लिए शासन के अधिकारियों के साथ अयोध्या जिला प्रशासन और इसके काम में लगी सभी एजेंसियों ने अपनी तैयारी कर ली है। राम मंदिर से लेकर सरयुघाट के सौंदर्यीकरण और भगवान राम की प्रतिमा तक की परियोजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। अयोध्या को वैदिक नगर के साथ तीर्थ नगरी अयोध्या, हेरिटेज सिटी, सौर शहर, समरस अयोध्या, स्मार्ट अयोध्या के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके अलावा आस्था व सनातन परंपरा के अनुसार आध्यात्मिक केंद्र व वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें