30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाहाई पॉजिटिविटी वाले राज्यों से आने वालों पर CM योगी ने बढ़ाई...

हाई पॉजिटिविटी वाले राज्यों से आने वालों पर CM योगी ने बढ़ाई सख्ती,जानें कारण

Google News Follow

लखनऊ। हाई पॉजिटिविटी रेट वाले राज्यों से आने वालों लोगों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन राज्यों से आने वालों की निगरानी बढ़ाने का दिशा निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग सके।

सीएम योगी ने ये बातें शुक्रवार को टीम 9 की बैठक में कहीं। उन्होंने अफसरों से कहा कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। जनपद अलीगढ़, हाथरस, कसगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। यह संतोषप्रद है कि जुलाई में अब तक प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.04 रही है। विगत दिवस 38 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 36 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। केवल लखनऊ जनपद में ही दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक 03 करोड़ 95 लाख 26 से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 03 करोड़ 32 लाख 16 हजार से अधिक लोग पहली डोज प्राप्त करने वाले हैं।कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए। योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएचसी/पीएचसी को गोद लेकर व्यवस्था सुदृढ़ करने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। नगर निकायों में पार्षदों ने भी आगे बढ़कर स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया है। ऐसे ही समवेत प्रयास से हमारा स्वास्थ्य तंत्र और बेहतर हो सकेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें