28 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियासीएम योगी ने गर्भगृह की रखी पहली शिला, कहा-राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर

सीएम योगी ने गर्भगृह की रखी पहली शिला, कहा-राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर

भक्तों का 500 वर्ष का तर्पण समाप्त होने जा रहा है और अब यहां मंदिर होगा। इससे पूर्व, मौर्य ने कहा, राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के बाद शुरू होगा।

Google News Follow

Related

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह का शिलापूजन किया। उन्होंने कहा ​​कि यह मंदिर ‘‘राष्ट्र मंदिर’’ और लोगों की आस्था का प्रतीक होगा। सीएम  ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राम मंदिर न्यास के सदस्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी।​ इस अवसर पर ने कहा​ कि यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक होगा। यह एक राष्ट्र मंदिर होगा और इसका कार्य पूरी गति से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भक्तों का 500 वर्ष का तर्पण समाप्त होने जा रहा है और अब यहां मंदिर होगा। इससे पूर्व, मौर्य ने कहा, राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के बाद शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद शुरू किया गया और निर्माण का पहला चरण पूर्ण हो गया है और दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू होगा। इसी तरह का उत्साह अयोध्या के अन्य मठों एवं मंदिरों में भी दिखाई दिया और अयोध्या नगर के द्वार से लेकर नगर के भीतर मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और दीपों से सजाया गया।राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस क्षण को लेकर पूरे देश में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि जब से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से भक्त भव्य मंदिर के दर्शन की उम्मीद लगाए हैं। अब वे कुछ ही दिनों में मंदिर के भव्य निर्माण को देख सकेंगे। ​

यह भी पढ़ें-

​गायक सिद्धू मुसेवाला हत्या मामले में एक गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,258फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें