29 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमदेश दुनियागंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी!

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी!

पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में तेजी से बन रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की नई ‘जीवनरेखा’ बताया और कहा कि यह परियोजना राज्य की तरक्की को नई गति देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा, “जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और पूरे देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक विकास के इस दौर में उनके किनारे से गुजरता यह एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।

इसमें हमारे विकास के विजन के साथ-साथ हमारी समृद्ध विरासत की झलक भी मिलती है।” उन्होंने राज्य के करोड़ों लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक ‘अद्भुत संयोग’ भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार मां गंगा के सान्निध्य में रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और मंगलवार को वाराणसी में भी थे।

पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में तेजी से बन रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का अवसर मिला था।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि तब मैंने कहा था कि ये नए एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं। ये आधुनिक हस्तरेखाएं आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं।

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का एक अहम दिन है, क्योंकि राज्य में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि भारी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पहले चरण की तरह ही इस बार भी लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट देने जा रहे हैं। लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 दशकों में ऐसा माहौल नहीं देखा गया था, जहां लोग इतनी निर्भीकता के साथ मतदान कर रहे हों।

प्रधानमंत्री ने कहा, “लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं, यह हमारे संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपने अधिकारों के प्रति इतने जागरूक हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने हाल के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा की जीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की और इतिहास रचा। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायत के चुनावों में भाजपा ने 80 से 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पांच राज्यों में चल रहे चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा, “4 मई को आने वाले नतीजे विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति को नई ऊर्जा देंगे।”

यह भी पढ़ें-

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पेंटागन दौरा, भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई मजबूती!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,115फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें