28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाUP News: सांसद संगम लाल गुप्ता को सीएम योगी ने किया लखनऊ...

UP News: सांसद संगम लाल गुप्ता को सीएम योगी ने किया लखनऊ तलब

Google News Follow

प्रतापगढ़। यूपी के के संगीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संज्ञान लिया हैं, सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता को लखनऊ तलब किया है,बीजेपी सांसद पूरी घटना की जानकारी सीएम योगी को देंगे, वहीं सीएम से मुलाकात के बाद बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता आज डिप्टी सीएम केशव मौर्य से भी मिलने जाएंगे।

बीजेपी सांसद की तहरीर पर लालगंज कोतवाली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनकी पुत्री व रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा (मोना) समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है,सांगीपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था,इसमें जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक सांसद संगम लाल गुप्ता को बतौर मुख्य अतिथि दोपहर 1 बजे वहां पहुंचना था लेकिन वह देर से पहुंचे. इस बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी एवं उनकी बेटी विधायक आराधना मिश्रा लगभग 2 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।

उन्हें समर्थक नारेबाजी करते हुए उन्हें मंच तक ले गए, ठीक पांच मिनट बाद सांसद संगम लाल गुप्ता भी पहुंच गए तो उनके समर्थक भी नारेबाजी करते हुए उन्हें मंच तक ले गए,दोनों के समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी, इसके बाद समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई,कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता को जान बचाकर भागना पड़ा,कहा जा रहा है कि सांसद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की कोशिश की गई,इस क्रम में वे सड़क पर गिर गए।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें