28.2 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियानौकरीपेशा ​महिलाओं के लिए CM योगी का ​​बड़ा कदम, जारी किया आदेश

नौकरीपेशा ​महिलाओं के लिए CM योगी का ​​बड़ा कदम, जारी किया आदेश

एक महिला को कार्यालय से काम करने के लिए तभी कहा जा सकता है, जब उस शिफ्ट में चार अन्य महिलाएं हों। महिलाओं के लिए कार्यस्थल के पास शौचालय, चेंजिंग रूम और पीने के पानी की सुविधा होना अनिवार्य है।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं के कार्यों को सुरक्षित व सुनिश्चित वातावरण प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है| इस मामले में योगी सरकार की ओर से एक बड़ा निर्णय लिया गया है| उत्तर प्रदेश में, किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। योगी सरकार ने शुक्रवार 27 मई को​ ​एक ​आदेश ​जारी​ किया​ है​|​ ​​
​
​बता दें की सायं 7.00 बजे से सुबह 6.00 बजे के बीच काम के घंटों के दौरान, एक महिला को कार्यालय से काम करने के लिए तभी कहा जा सकता है, जब उस शिफ्ट में चार अन्य महिलाएं हों। महिलाओं के लिए कार्यस्थल के पास शौचालय, चेंजिंग रूम और पीने के पानी की सुविधा होना अनिवार्य है।
वही, सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई महिला 7 साल के बाद काम करने से मना करती है तो उसे नौकरी से नहीं निकाला जा सकता। साथ ही अगर कोई महिला सायं 7.00 बजे के बाद काम कर रही है तो उसे मुफ्त परिवहन सेवा मुहैया कराई जाएगी।​
​अगर कोई महिला रात की पाली में काम कर रही है और कोई उसके साथ बदतमीजी करता है तो वह तुरंत थाने में शिकायत कर सकती है। कंपनी के मालिक को यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
इस नियम के उल्लंघन​​ के परिणामस्वरूप कंपनी को भारी जुर्माना या कारावास हो सकता है। योगी सरकार ने आदेश में कहा है कि ऑफिस से काम करने वाली महिलाओं को कंपनी को अन्य सुविधाओं के साथ फ्री कैब की सुविधा भी देनी होगी​|​ ​
 
​यह भी पढ़ें -​

देहू में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी जोरों पर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें