27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियापोषण युक्त आहार से एनीमिया पर वार, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें किन...

पोषण युक्त आहार से एनीमिया पर वार, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें किन चीजों का सेवन फायदेमंद!

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुसार, नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर में आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।

Google News Follow
एनीमिया आजकल आम समस्या बनती जा रही है, खासकर महिलाओं और बच्चों में। थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित न कर पाना और चेहरे का रंग फीका पड़ना, ये सभी लक्षण आयरन और विटामिन की कमी के कारण होते हैं। सही और पोषण युक्त आहार अपनाकर एनीमिया पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुसार, नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर में आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। इससे न सिर्फ एनीमिया से बचाव होता है, बल्कि पूरे परिवार की सेहत भी बेहतर रहती है।

एनएचएम का कहना है कि एनीमिया से बचाव का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है- संतुलित आहार। बाजार के सप्लीमेंट्स की बजाय प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाने में विविधता रखें और मौसमी फल-सब्जियों का इस्तेमाल करें। महिलाओं, गर्भवती माताओं और बढ़ते बच्चों को खास ध्यान देने की जरूरत है।

अब सवाल है कि एनीमिया से बचने के लिए क्या खाएं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपनी रोज की थाली में हरी सब्जियों, प्रोटीन युक्त आहार, फल, दूध, पनीर और ड्राई फ्रूट्स जैसी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें-

हरी सब्जियां:- पालक, सरसों का साग, मेथी, बथुआ आदि आयरन से भरपूर होती हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर होती है। इन्हें हल्का पकाकर या सलाद के रूप में लिया जा सकता है।

प्रोटीन युक्त आहार:- दालें, सोयाबीन आदि शरीर को एनर्जी देते हैं और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। शाकाहारी लोग दाल-चावल के साथ छोले या राजमा भी खा सकते हैं।

फल: – केला, खजूर, पपीता, संतरा और अनार जैसे फल विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, इसलिए फल और सब्जियों को साथ में खाना फायदेमंद है।

नट्स और बीज:- अलसी के बीज, कद्दू के बीज और अखरोट मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स प्रदान करते हैं। मुट्ठी भर नट्स रोजाना सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं।

दुग्ध उत्पाद:- दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें-

काशी में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें