29 C
Mumbai
Saturday, January 3, 2026
होमदेश दुनियाकॉमनवेल्थ गेम: सुधीर का ऐतिहासिक जीत का प्रदर्शन, PM ने दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम: सुधीर का ऐतिहासिक जीत का प्रदर्शन, PM ने दी बधाई

सुधीर ने यह रिकॉर्ड 134.5 अंकों के साथ बनाया। इस सुनहरे प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है​|​ ​

Google News Follow

Related

इग्लैंड ​के ​बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ​ गेम​ में पैरा हैवीवेट पावरलिफ्टिंग श्रेणी में स्वर्ण पदक पर ​ ​भारत के सुधीर ने ​अपना नाम दर्ज कराया है। सुधीर ने अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 208 किग्रा भार उठाया। उसके बाद सुधीर ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ दूसरे प्रयास में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। सुधीर ने यह रिकॉर्ड 134.5 अंकों के साथ बनाया। इस सुनहरे प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है|​ ​
इस स्पर्धा में इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचकवु ने 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता​,​ जबकि मिकी यूल ने 130.6 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। 27 वर्षीय ​​सुधीर पोलियो से पीड़ित हैं। इस बीमारी का सामना करते हुए सुधीर ने जिद के बल पर अथक प्रयास के बाद यह सफलता हासिल की है।
​सुधीर ने इससे पहले विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशियन ओपन चैंपियनशिप में 214 किग्रा भार उठाकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। इस साल यह टूर्नामेंट जून में दक्षिण कोरिया में आयोजित किया गया था। सोनीपत में 2013 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुधीर ने अब तक कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। सुधीर ने हांग्जो, चीन में 2022 एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। चीन में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब 2023 में यह प्रतियोगिता​ होगी| 
 
यह भी पढ़ें-

​अमृत महोत्सव: तिरंगे की मांग में दस गुना ​की हुई ​वृद्धि​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,519फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें