29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रसी नेता ने चुनाव आयोग को कहा "कुत्ता", माफ़ी मांगने से किया...

कांग्रसी नेता ने चुनाव आयोग को कहा “कुत्ता”, माफ़ी मांगने से किया इनकार !

Google News Follow

महाराष्ट्र में कांग्रेस  करारी हार के कारण EVM के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हुआ है। हार से बौखलाए कांग्रेस नेताओं का गुस्सा निर्वाचन आयोग पर फुट रहा हैं। वहीं कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की विधानपरिषद के सदस्य भाई जगताप ने कथित रूप से चुनाव आयोग को ‘कुत्ता’ कह दिया है। वो अपनी बात पर इतना अड़े हुए हैं और माफी मांगने से भी इनकार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग पर अपमानजनक टिप्पणी को दोहराते हुए चुनाव आयोग की चापलूसी से लोकतंत्र बदनाम होने की बात की है। भाई जगताप ने अपनी ‘कुत्ता’ टिप्पणी को लेकर माफ़ी मांगने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल भी माफी नहीं मांगूंगा, जरा भी नहीं। अगर वो प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के दबाव में काम कर रहे हैं तो मैंने जो कहा है वो सही है। मैं माफी नहीं मांगूंगा।”

उन्होंने कहा “चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए है, ना कि किसी की सेवा करने के लिए। मैं अपनी कही बात पर कायम हूं। “चुनाव आयोग को टी.एन. शेषन की तरह काम करना चाहिए। चुनाव आयोग के चाटुकारिता रवैये के कारण लोकतंत्र बदनाम हो रहा है।”

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: क्या होगा बड़ा फैसला? ​’उस’ बयान पर संजय शिरसाट की सफाई!

बांग्लादेशी मरीजों का इलाज न करने का किया फैसला !

फिर एक बार गलत प्रचार करते दिखे अखिलेश यादव!

हालांकि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत की है। इसी के साथ किरीट सोमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा “मैंने चुनाव आयोग और मुंबई पुलिस कमिश्नर से कांग्रेस भाई जगताप के खिलाफ चुनाव आयोग को गाली देने के लिए कार्रवाई करने की शिकायत की है।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें