29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामालद्दाख हिंसा में कांग्रेस नेता शामिल: अमित मालवीय! 

लद्दाख हिंसा में कांग्रेस नेता शामिल: अमित मालवीय! 

घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Google News Follow

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख में हुई हिंसा में कांग्रेस पार्टी का एक स्थानीय नेता सक्रिय रूप से शामिल था।

मालवीय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “लद्दाख में दंगा कर रहा यह व्यक्ति फुंतसोग स्टैनजिन त्सेपग है, जो कांग्रेस पार्टी के ऊपरी लेह वार्ड से पार्षद हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में यह कांग्रेस नेता साफ तौर पर भीड़ को उकसाते हुए और हिंसा में भाग लेते हुए नजर आ रहा है, जिसने भाजपा कार्यालय और हिल काउंसिल को निशाना बनाया।

मालवीय ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में सवाल पूछते हुए लिखा, “क्या यही वह अशांति है जिसकी कल्पना राहुल गांधी कर रहे हैं?” फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए खुद की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लेह और लद्दाख में हिंसा बेहद चिंताजनक है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार कौन है? जम्मू दशकों से राज्य का दर्जा मांग रहा है, फिर भी उसने कभी हिंसा का सहारा नहीं लिया। अपने लद्दाख के भाइयों और बहनों से मेरी हार्दिक अपील है कि हिंसा कोई समाधान नहीं है।”

वीडियो संदेश में एसपी वैद ने कहा कि लेह में भाजपा के कार्यालय को जला दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी मुद्दे का हल नहीं है। उन्होंने जम्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि जम्मू दशकों से राज्य का दर्जा मांग रहा है, फिर भी यहां इस तरह की हिंसा नहीं हुई।

‘एक्स’ पर जारी वीडियो संदेश में एसपी वैद ने कहा कि भारत सरकार से मिलकर बातचीत के जरिए इसका हल निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे चैतन्य बघेल ईओडब्ल्यू रिमांड में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें