29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाKerala: मोदी सरकार की तारीफ करने पर शशि थरूर पर भड़के पवन...

Kerala: मोदी सरकार की तारीफ करने पर शशि थरूर पर भड़के पवन खेड़ा

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत में 100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। भारत की इस उपलब्धि पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहना की है। इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने भी इसका श्रेय पीएम मोदी को दिया है। जिस पर कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता पवन खेडा को रास नहीं आया और थरूर पर भड़क गए।

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के पार चले जाने के मौके को मोदी सरकार बड़ी जीत के रूप में पेश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। मोदी देश के यह उपलब्धि हासिल करने के मौके पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने ट्वीट किया, ”यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। आइए इसका श्रेय सरकार को दें।”

सरकार को क्रेडिट देना कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को रास नहीं आया। उन्होंने थरूर को ट्विटर पर ही जवाब देते हुए लिखा, ”सरकार को क्रेडिट देना उन लाखों लोगों का अपमान है, जिन्होंने तकलीफ झेली और अब भी कोविड कुप्रबंधन के प्रभाव से तकलीफ झेल रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, ”क्रेडिट मांगने से पहले पीएम उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। क्रेडिट वैज्ञानिकों और चिकित्सा बिरादरी को जाता है।” बता दें कि भारत की इस उपलब्धि पर विश्व स्वस्थ्य संगठन ने भी पीएम मोदी की सरकार को बधाई दी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें