34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक: फिर हिजाब को लेकर विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा, छात्राओं को...

कर्नाटक: फिर हिजाब को लेकर विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा, छात्राओं को उकसाया गया  

Google News Follow

Related

कर्नाटक के एक सरकारी कॉलेज में एक बार फिर हिजाब को लेकर विवाद गहराने लगा है। पिछले दिनों भी ऐसा ही विवाद हुआ था, जिसको लेकर पैरेंटस की एक बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि कक्षा में कोई भी हिजाब या भगवा स्कॉर्फ पहनकर नहीं आएगा, लेकिन यह मामला फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ख़बरों में कहा गया है कि मुस्लिम समाज की कुछ लड़कियों ने कक्षा में हिजाब पहनकर आई थी,जिस पर स्कूल प्रशासन ने उन्हें 20 दिन के प्रतिबंधित कर दिया है। छात्रों ने कक्षा में हिजाब पहनकर आने की अनुमति देने के लिए प्रदर्शन किया।

बता दें कि पिछले माह से ही कर्नाटक के उड़पी के एक सरकारी कॉलेज में मुस्लिम समुदाय की छात्राएं जब कक्षा में हिजाब पहनकर आई थी तो हिन्दू समुदाय के छात्रों ने इसका विरोध किया था और कक्षा में भगवा स्कॉर्फ पहनकर आने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उस दौरान  कॉलेज प्रशासन ने विवाद से बचते हुए कक्षा में उन्हें आने की अनुमति भी दे दी थी, लेकिन एक पैरेंट्स की बैठक आयोजित यह निर्णय लिया गया था कि कक्षा में कोई भी हिजाब या स्कॉर्फ पहनकर नहीं आएगा। लेकिन यह विवाद फिर सिर उठाने लगा है। वहीं, कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने शुक्रवार को कहा कि कॉलेज में तीन दशक से अधिक समय तक किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब ड्रेस को लेकर समस्या पैदा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि “कॉलेज में यूनिफॉर्म 1985 से है। अब तक, कोई समस्या नहीं थी। एकरूपता एक सामान्य मन का निर्माण करती है। कॉलेज में केसरी शॉल भी ले जाने की अनुमति नहीं है। वही छह लड़कियां पहले ड्रेस के साथ ठीक थीं। लेकिन, अब उन्हें इस संबंध में अचानक उकसाया गया है। बताया जा रहा है कि यह मुद्दा 1 जनवरी से चल रहा है जब कर्नाटक के उडुपी में छह मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए एक सरकारी कॉलेज में कक्षाओं में भाग लेने से रोक दिया गया था क्योंकि यह स्कूल की समान नीतियों के खिलाफ था।
ये भी पढ़ें

PM मोदी ने लोकप्रियता में दिग्गजों को पछाड़ा, 71 % रेटिंग के साथ शीर्ष पर

अमर जवान ज्योति: राहुल के बयान पर सरकार का पलटवार, जो 7 दशक तक   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें