31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाहेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, पीएम ने जताया शोक  ...

हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, पीएम ने जताया शोक     

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वरुण सिंह देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे। यह हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 14 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद 13 लोगों की मौत हो गई थी वहीं  केवल, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे थे जो गंभीर रूप से घायल थे।
भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट कर बताया कि, यह बताते हुए काफी दुःख हो रहा है कि बुधवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया। वे 8 दिसंबर को हुए हादसे में केवल वही बचे थे। वरुण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट लिखा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि। उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने पराक्रम और पेशेवर तरीके से देश की सेवा की है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

ईसाई मिशनरी ने हिन्दू लड़कियों को मांस खाने के लिए किया मजबूर 

बता दें कि आठ दिसम्बर को तमिलनाडु में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य 13 लोगों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर बीच रास्ते में ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें वरुण सिंह को छोड़कर अन्य 13 लोगों की मौत हो गई।वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इस हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य तेरह लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें   

देश में चिंता बढ़ा रहा OMICRON, कुल 56 लोग हुए संक्रमित 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें