29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाफिर काल बन रहा कोरोना,मौत के आंकड़ों ने तोड़ा 2021 का रिकॉर्ड

फिर काल बन रहा कोरोना,मौत के आंकड़ों ने तोड़ा 2021 का रिकॉर्ड

Google News Follow

नई दिल्ली/मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामलों में शनिवार को एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। देश में एक दिन के अंदर कोरोना के 89 हजार 129 नए मामले आए हैं। हालांकि, इससे भी ज्यादा चिंताजनक कोरोना वायरस से हो रही मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में बीते 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से 714 लोगों की जान गई है।  44 हजार 202 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अब देश में कोरोना के कुल 1 करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 मामले हैं। इनमें से से 1 करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 6 लाख 58 हजार 909 ऐक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 लाख 64 हजार 110 तक पहुंच गया है।

मुंबई में 600 इमारतें सील

सीएम उद्धव ठाकरे ने अगले दो दिन में इस पर फैसला लेने की बात कही है। महामारी के चलते मुंबई में करीब 600 इमारतें अब तक सील की जा चुकी हैं। पुणे में आज से शाम 6 से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान ट्रैवल, रेस्तरां में डाइन इन, बार और वीकली मार्केट पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थल और सिनेमा घर भी अगले 7 दिनों बंद रहेंगे। पुणे में कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए आज से 12 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। पुणे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बार, रेस्तरां और होटल अगले 7 दिन के लिए बंद रहेंगे, सिर्फ डिलिवरी सेवा जारी रहेगी। आज से पुणे के होटल में टेक-अवे और होम डिलिवरी सर्विस शुरू हो गई है। डाइन इन की अनुमति नहीं होगी। एक ग्राहक का कहना है कि सरकार सही कर रही है। इससे कोरोना के बढ़ रहे मामलों में नियंत्रण होगा। शहर के सभी धार्मिक स्थलों को 9 अप्रैल तक बंद रखा गया है। इस दौरान श्रीमंत दग्दुशेठ हलवई गणपति मंदिर में लोगों ने बाहर से हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें