32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाCorona Crisis : मज़बूरी या ख़ुदकुशी ? शादी में टूट रहा है...

Corona Crisis : मज़बूरी या ख़ुदकुशी ? शादी में टूट रहा है कोरोना का कहर !

Google News Follow

लखनऊ। कोरोना महामारी में हर रोज एक नई खबर सुनने और देखने को मिल रहीं हैं। कब ,किसके साथ क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। ऐसे कई लोग हैं जो शादी के बाद या तो हनीमून पर नहीं जा पाए और होम आइसोलेशन हो गए तो कुछ लोगों के घर में शादी के बाद कोरोना का इस कदर कहर टूटा की कई लोगों की मौत हो गई. इन घरों में आफत ऐसे आई की लोग ये सोचने लगे आखिर हमने शादी ही क्यों की. लेकिन लोग शादी की अपनी अपनी वजह और मज़बूरी बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राप्ती नगर निवासी रेलवे में अधिकारी हैं। उनके बेटे की दो मई को शादी थी। शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। शादी के बाद कपल हनीमून मनाने की तैयारी में था,लेकिन दूल्हे-दुल्हन में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उन्हें होम आइसोलेशन होने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसे ही एक और परिवार के साथ हुआ. गीडा क्षेत्र के उद्यमी के घर में भी दो मई को शादी थी। इस शादी में शामिल हुए अमेरिका से आए चचेरे भाई के साथ परिवार के आधा दर्जन लोग संक्रमित हो गए हैं। फ़िलहाल अमेरिका में रहने वाला भाई एक निजी अस्पताल में कोरोना से लड़ रहा है।यही दो लोग नहीं है जो कोरोना में मन करने के बावजूद शादी कर रहे हैं।

इसी तरह दवा के दुकानदार के घर में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शादी थी। शादी के बाद वर-वधू पक्ष को मिलाकर दर्जन भर लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बिछिया कैंप में एक परिवार में अप्रैल में शादी थी ,लेकिन, शादी की रस्मों के दौरान ही परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें लड़की की दादी ,बड़ी मां और बड़े पापा शामिल हैं। इस कोरोना काल में लोग शादी करने की कई वजह बता रहे हैं। यही वजह है कि शादी में लोग ज्यादा कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। जिसे अपनी मज़बूरी भी बता रहें हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें