28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटCorona: मुंबई में कोरोना खतरनाक, कल से BMC अस्पतालों में भी मास्क...

Corona: मुंबई में कोरोना खतरनाक, कल से BMC अस्पतालों में भी मास्क अनिवार्य

मुंबई में लगातार छटे दिन 200 से ज्यादा कोरोना केस दर्ज।

Google News Follow

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी को भयभीत कर दिया है। वहीं अब कोरोना के खतरे को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। दरअसल सोमवार को मुंबई में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में  आयोजित की गई। बैठक में बृहन्मुंबई नगर निगम ने अस्पतालों में मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया। वहीं बीएमसी के सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान मास्क पहनने की अपील भी की जाएगी।

दरअसल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को 788 नए कोविड के मामले और एक मौत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमितों की संख्या में 246 का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अब तक राज्य में संक्रमितों की संख्या 81,49,929 तक पहुंच गई है, जबकि1,48,459 लोगों की मृत्यु हुई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.82% है, जबकि रिकवरी दर 98.12% है।

वहीं पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में उछाल दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5880 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 14 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 5357 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 423 की उछाल दर्ज की गई है। जबकि देश में पिछले 24 घंटे में आज भी कोरोना के 5000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

ये भी देखें 

देश में कोरोना के 6,155 नए मरीज, 5 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के आंकड़े बढ़ाते टेंशन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें