30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनिया​Coronavirus : सावधान! फिर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण​ !

​Coronavirus : सावधान! फिर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण​ !

पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 1,071 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान में एक-एक मौत हुई है। इससे देश में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5,30,802 हो गई है|

Google News Follow

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण से चिंता बढ़ गई है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है​|​ ​देश में एक दिन में एक हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। पिछले कुछ महीनों में कोरोना के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है। 129 दिनों के बाद देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 1071 नए मामले सामने आए हैं।इस बीच इनमें से 200 से ज्यादा मरीज अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं। भारत में 129 दिन बाद एक दिन में एक हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। देश में इस वक्त कोरोना के 5,915 सक्रिय मरीज हैं उनका इलाज चल रहा है|

पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 1,071 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान में एक-एक मौत हुई है। इससे देश में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5,30,802 हो गई है| देश में कोरोना के नए मिले मरीजों में से 236 मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है|

महाराष्ट्र में अभी 1308 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग सभी मामलों पर पैनी नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्यों को निर्देश भी दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,46,95,420 हो गई है|फिलहाल कुल मरीजों में से 0.01 प्रतिशत एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें-

शिंदे देशद्रोही नहीं, खुद्दार है, शिंदे के खून में कोई बेईमानी नहीं​ ​​- ​CM ​एकनाथ शिंदे ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें