27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाभारत के गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के देशों ने भेजे शुभकामना संदेश

भारत के गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के देशों ने भेजे शुभकामना संदेश

26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है।

Google News Follow

भारत आज अपना 74वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर के नेता बधाई दे रहे हैं। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने इस अवसर पर एक वीडियो बनाकर शुभकामनाएं दी हैं। जिसमें अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी भारतीय सिंगर पवित्रा चारी के साथ वन्दे मातरम् गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई देते हुए कहा- भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव पार्टनरशिप में से एक है।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा- भारतीय संविधान की सफलता कई देशों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर सरकार और भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि यह दिन आधुनिक भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का क्षण है। यह भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का मौका है। उन्हाेंने कहा कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है।

दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्व में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देता है। आस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने संबंधों को मजबूती और गहराई देते हुए अपने साझा भविष्य की ओर बढ़ना है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने लिखा है कि भारत ने अपनी आजादी के बाद सात दशकों में असाधारण प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के संबंध के लिए भारत का आभार व्यक्त करता है। यह संबंध दोनों देशों को समृद्ध करता है।

वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भारत के प्रधानमंत्री और लोगों को बधाई दी। पूर्व प्रधानमंत्री देउबा ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ये दिन आपके लिए शांति लाए। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास में भी झंडा फहराया गया।

ये भी देखें 

कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत, परेड में दिखी 23 खूबसूरत झांकियां

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें