29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियादेश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने पेश की दो...

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने पेश की दो नई SUV

मारुति सुजुकी की ओर से भारत में पहली बार जिम्नी को पेश किया गया।

Google News Follow

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन दो नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया। कंपनी ने बाजार में फ्रोंक्स और जिम्नी को एक्सपो में पेश किया। दोनों एसयूवी को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। साथ ही कई सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। 

जिम्नी को कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। नई जिम्मी को पहले की तरह 4×4 पावर मॉडल में पेश किया गया है। पहले के मुकाबले इसमें अच्छा इंटीरियर और डिजाइन मिलना है। नई एसयूवी के साथ अच्छा माइलेज और पांच गियर का सपोर्ट मिलता है। वहीं दुनियाभर के 199 देशों में 3.2 मिलियन यानी 32 लाख लोगों ने इस एसयूवी को खरीदा है। 

जिम्नी की बात करें तो यह कार पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर दिखाई दे चुकी है। जिम्नी को कंपनी ने फाइव डोर एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें टू डोर वाली एसयूवी में सफर के दौरान परेशानी होती है। वहीं फ्रॉन्क्स की बात करें तो यह कंपनी की ओर से एकदम नई एसयूवी है। 

वहीं ब्रिटिश कार कंपनी ऑटो एक्सपो में कंपनी की ओर से गुरुवार को एक व्हीकल एमजी यूनीक 7 को पेश किया गया। यह एमपीवी हाइड्रोजन आधारित है। यह एमपीवी 3 मिनट में रिचार्ज हो सकती है। वहीं एमजी की नई एमपीवी एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर चल सकती है। 

ये भी देखें 

विकास पुरोहित भारत में मेटा के ग्लोबल हेड बने

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें