28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाभारत के लिए 40 दिन अहम, जनवरी में आ सकती है कोरोना...

भारत के लिए 40 दिन अहम, जनवरी में आ सकती है कोरोना की नई लहर 

ट्रेंड को देखते हुए जानकारों ने कहा नए साल में कोरोना मरीजों की बढ़ सकती है संख्या  

Google News Follow

चीन में कोरोना तबाही मचा रहा है। वहां दवा और सामान की भारी किल्लत है। लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। श्मशान में शवों को दफ़नाने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। इस बताया जा रहा है कि जनवरी में भारत में भी कोरोना बड़ा उपद्रव मचा सकता है। भारत के लिए चालीस दिन बहुत ही अहम हैं। बताया जा रहा कि भारत में जनवरी में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

जानकारों का कहना है पूर्व एशिया में तबाही मचाने के बाद ही माह भर बाद भारत में कोरोना की लहर आई है। ट्रेंड में यह देखा गया है। अब इसी आधार लोग कह रहे हैं कि आने वाला चालीस दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में कहा जा रहा कि इस बार भी ऐसा ही होगा। चीन में कोरोना जान ले रहा है। वहां के हालात बहुत ही खराब हैं। लोगों को दवा और शवों को दफ़नाने के लिए जगह नहीं मिल रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ 7 की वजह से यहां तबाही मचा रही है। बताया जा रहा है कि यह सब वेरिएंट तेजी फ़ैल रहा है। एक साथ 16 लोगों को संक्रमित करता है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि भारत में इस वेरिएंट का ज्यादा असर नहीं होगा। पहले की अपेक्षा इस बार अस्पताल और मरीजों की संख्या उतनी ज्यादा नहीं होगी। जितनी पिछली कोरोना के लहर में थी। वहीं बताया जा रहा है कि बीएफ 7 को पर भारत की  दवा और वैक्सीन  कितनी असरदार इसके बारे में स्टडी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़े के अनुसार, बुधवार को 188 नए केस सामने आये हैं। इसके साथ ही कोरोना की कुल एक्टिव मरीजों की संख्या तीन हजार से ज्यादा हो गई है।

 ये भी पढ़ें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब, यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती

अमेरिका में स्थित अपने दूतावास की बिल्डिंग बेच रहा पाकिस्तान

शीतकाल​ सत्र: ​अब्दुल सत्तार पर हमला करने वाले विरोधी चुप क्यों हैं?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें