31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाअंतिम बार मां का चेहरा दिखाने के लिए श्मशान घाट कर्मचारी ने...

अंतिम बार मां का चेहरा दिखाने के लिए श्मशान घाट कर्मचारी ने मांगा घूस

Google News Follow

भुवनेश्वर।ओडिशा देश में कोरोना संक्रमण की वजह से ऐसे-ऐसे क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामले सामने आये जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक ऐसा ही मामला ओडिशा के क्योंझार जिले में सामने आया जहां श्मशान घाट में मां का चेहरा देखने के लिए श्मशान घाट के कर्मचारी ने 5000 रुपये की मांग कर दी। देश में कोरोना संक्रमण की वजह से ऑक्सीजन और अस्पताल में बिस्तरों की कमी साफ देखी गई। देश के कई राज्यों में अस्पताल में बिस्तर और ऑक्सीजन के लिए घूस देने का मामला सामने आया।कोरोना संक्रमण की दवाओं को लेकर कालाबाजारी के कई मामले सामने आये, ऐसे कई गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो कालाबाजारी में शामिल थे।

भ्रष्टाचार की आग श्मशान घाट तक भी पहुंची जहां अंतिम संस्कार के लिए पैसे की मांग की गई। एक समय था जब कई राज्यों में श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं थे ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा से पैसे देने पड़े। अब ओडिशा के क्योंझार जिले में कोरोना से निधन के बाद मां को के अंतिम संस्कार के लिए व्यक्ति जब श्मशान घाट पहुंचा तो उसे एक बार अपनी मां की शक्ल देखने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना का पूरा वीडियो रिकार्ड हुआ और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्मशान घाट के कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर तुम अगर तुम 5,000 रुपये दोगे, तभी मैं चेहरा पूरी तरह देखने दूंगा, नहीं तो जैसे शव पीपीई किट में पैक मिला है, वैसे ही उसका अंतिम संस्कार कर दूंगा। मृतक के बेटे ने कहा, अगर मुझे मेरी मां को अंतिम बार देखने के लिए पांच हजार रुपये देने पड़ेंगे तो मैं इसका वीडियो रिकॉर्ड करूंगा और इसे इंटरनेट पर भी अपलोड करुंगा। अगर मुझे इस बात के लिए जेल भी जाना पड़े तो मैं जाऊंगा लेकिन, इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करुंगा, जब श्मशान घाट के प्रबंधकों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने कर्मचारी के बर्ताव को लेकर खेद व्यक्त किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें