30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाCrisis: भारत ने अफगान नागरिकों के लिए की ये घोषणा, मिलेगी राहत

Crisis: भारत ने अफगान नागरिकों के लिए की ये घोषणा, मिलेगी राहत

अफगानिस्तान से वाले नागरिकों को आपातकालीन वीजा देने की घोषणा

Google News Follow
 नई दिल्ली। भारत ने अफगान में उपजे हालात पर नजर बनाए हुए है। भारत ने मंगलवार को  नियमों में ढील देते हुए अफगानिस्तान से आने वाले नागरिकों को आपातकालीन वीजा देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगान के हालात को देखते हुए वीजा नियमों की समीक्षा की गई और वीजा की नई श्रेणी इलेक्ट्रॉनिक वीजा होगी।
तालिबान के डर से सोमवार को हजारों अफगानी काबुल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। देश छोड़कर दूसरी जगह जाने की जल्दी में कुछ सेना के जेट पर सवार हो गए, जिसमें से तीन की गिरकर मौत हो गई थी। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान में भगदड़ के कारण करीब सात लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान में यह स्थिति तब सामने आयी है, जब तालिबान ने पश्चिमी संस्कृति के समर्थन वाली सरकार को हटा कर एक सप्ताह के अंदर ही काबुल पर कब्जा जमा लिया।
हालांकि, तालिबान के कब्जा जमाने के बाद कोई बड़ी घटना सामने नहीं आयी है। बता दें कि अफगान में फंसे नागरिकों के लिए भारतीय वायु सेना युद्ध स्तर पर काम कर रही है।भारतीय वायुसेना के सी -17 ग्लोबमास्टर विमान ने काबुल से 120 से अधिक भारतीय अधिकारियों के साथ रवाना हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को बीती शाम एयरपोर्ट के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें