27 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाCyrus Poonawalla: सीरम इंडिया के साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा,...

Cyrus Poonawalla: सीरम इंडिया के साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा, एंजियोप्लास्टी पूरी हुई!

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 बीमारी के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने के लिए फैक्ट्री स्थापित करने में 800 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। सीरम इंस्टीट्यूट की बनाई वैक्सीन कोवीशील्ड का इस्तेमाल देशभर में किया गया। भारत सरकार ने दूसरे देशों को भी ये वैक्सीन सप्लाई की|

Google News Follow

Related

पुणे के मशहूर उद्योगपति और सीरम इंडिया के प्रबंध निदेशक साइरस पूनावाला को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय पहले पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। डॉ. पुरवेज़ ग्रांट और डॉ. अभिजीत खारदेकर ने सर्जरी की। पूनावाला की हालत अब स्थिर है और वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं। रूबी हॉल क्लिनिक ने कहा है कि साइरस पूनावाला की हालत में अब सुधार हो रहा है|
 
इस बीच रूबी हॉल क्लिनिक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है|इसमें कहा गया कि साइरस पूनावाला को गुरुवार शाम को हल्का दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया।आज सुबह उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।सर्जरी सफल रही और पूनावाला की सेहत में अब सुधार हो रहा है|
साइरस पूनावाला पुणे के मशहूर बिजनेसमैन हैं। कोरोना काल में उनका नाम चर्चा में था, क्योंकि उनके सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 बीमारी के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने के लिए फैक्ट्री स्थापित करने में 800 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। सीरम इंस्टीट्यूट की बनाई वैक्सीन कोवीशील्ड का इस्तेमाल देशभर में किया गया। भारत सरकार ने दूसरे देशों को भी ये वैक्सीन सप्लाई की|
 
यह भी पढ़ें-

प्रकाश अंबेडकर ​ने​ मनोज जरांगे के पक्ष में कहा, ‘समुदायों को आपस में भिड़ाने के लिए…’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें