27 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमदेश दुनियाकर्ज मामला : मां, बेटी और बहन को कोर्ट ने भेजा समन

कर्ज मामला : मां, बेटी और बहन को कोर्ट ने भेजा समन

मुंबई के एक बिजनेसमैन ने कोर्ट में शेट्टी परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

Google News Follow

Related

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के साथ जुड़े विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अभिनेत्री, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने एक समन जारी किया है। मुंबई के एक बिजनेसमैन ने कोर्ट में शेट्टी परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

इस मामले में एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक परहद आमरा नाम के एक बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ कानूनी ‘फर्म मेसर्स वाई एंड ए लीगल’ के माध्यम से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज की थी। व्यवसायी ने दावा किया कि शिल्पा के दिवंगत पिता ने वर्ष 2015 में 21 लाख रुपये उधार लिए थे।

शर्तों के अनुसार, उन्हें जनवरी 2017 में 18 प्रतिशत ब्याज सहित पूरी राशि का भुगतान करना था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सुरेंद्र शेट्टी ने अपनी बेटियों और पत्नी को इस लोन के बारे में बताया था। गौरतलब है कि इससे पहले कि सुरेंद्र कर्ज चुका पाते, 11 अक्टूबर, 2016 को उनका निधन हो गया और तब से शिल्पा, शमिता और उनकी मां ने कर्ज चुकाने से इनकार कर दिया।

इससे पहले उनके पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर पोर्नोग्राफी फिल्म रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। इससे पहले अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लखनऊ में फ्रेंचाइजी खोलने के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। हालांकि, लगातार पूरा परिवार इन आरोपों को गलत बता रहा है। ​

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी पर शर्लिन चोपड़ा का तंज, मेरे पास ढेर सारी बिकनी, कहें तो डोनेट ..

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,162फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें