27.7 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमदेश दुनियामेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पुलिसिक पर फैसला: पोचेटिनो

मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पुलिसिक पर फैसला: पोचेटिनो

कोच मौरिसियो ने कहा कि पुलिसिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इस पर आखिरी फैसला मेडिकल टीम से मिलने के बाद लिया जाएगा।

Google News Follow

Related

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले अमेरिका के लिए स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन पुलिसिक की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। अमेरिका के मुख्य कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने माना है कि पुलिसिक की उपलब्धता अभी कन्फर्म नहीं है और उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

कोच मौरिसियो ने कहा कि पुलिसिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इस पर आखिरी फैसला मेडिकल टीम से मिलने के बाद लिया जाएगा। पुलिसिक ने पैराग्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में हिस्सा लिया था, जिसमें अमेरिका ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, वह हाफ टाइम के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी जगह मिडफील्डर सेबेस्टियन बरहाल्टर को उतारा गया था।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोचेटिनो ने कहा कि वह अपने मेडिकल स्टाफ से मिलेंगे और शाम को बाद में कोई न कोई फैसला लेंगे। पोचेटिनो ने पत्रकारों से कहा, “शुक्रवार की रात हमारी मेडिकल स्टाफ के साथ मीटिंग है। हम पूरे ग्रुप को देखेंगे।

क्रिश्चियन मजबूत है, उनकी सोच बहुत अच्छी है। वह बेहतर हो रहे हैं और उनकी स्थिति पहले से काफी अच्छी है। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो वह अगले मैच के लिए जरूर उपलब्ध हो जाएंगे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसिक गुरुवार को भी टीम के नियमित ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए। वह अपनी बाईं पिंडली पर सुरक्षात्मक स्लीव पहनकर ट्रेनिंग ग्राउंड पहुंचे थे। उन्होंने टीम के साथ शुरुआती हडल में हिस्सा लिया, लेकिन बाद में बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने की बजाय मेडिकल स्टाफ के साथ जिम में ट्रेनिंग की।

लगातार चौथे दिन उन्होंने अलग से अभ्यास किया। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप डी में शीर्ष स्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले मैच जीते हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम नॉकआउट चरण में पहुंचने के काफी करीब पहुंच जाएगी।

पोचेटिनो ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और वह एक मजबूत टीम है। हम जानते हैं कि मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन हमारी टीम तैयार है। हम जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे और पूरी ताकत से लड़ेंगे।” अमेरिका की नजर अब लगातार दूसरी जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण के लिए अपनी जगह मजबूत करने पर होगी।

 
यह भी पढ़ें-

सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,678फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें